प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कोविड 19 अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नही है। आलम ये है कि मरीजो को घटिया स्तर का खाना परोसा जा जा रहा है। हद तो आज उस समय हो गयी जब अस्पताल में भर्ती एक कोविड मरीज के खाने में कॉकरोच निकल गया। घटना की जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है बावजूद इसके अबतक दोषियों पर कोई कार्यवाही नही की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन द्वारा आज दोपहर मरीजो को जो खाना परसो गया उसमे से एक मरीज के खाने में कॉकरोच निकला है। मरीज ने खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
जिसमें मरीज ने मीडिया को बताया कि आज दोपहर उसे जो भोजन परोसा गया था उसमें मरा हुआ कॉकरोच पड़ा हुआ था, उसने उसे खाने से मना कर दिया है। उसने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया और शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसकी जानकारी मौजूद स्टॉफ को दी तो उन्होंने उसे दूसरा खाना परोसने का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 अस्पताल में खाना एक वैंडर द्वारा सप्लाई किया जाता है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी उसके काम से संतुष्ट नही है। ताजा खबर ने इस सम्बंध में जब उनसे बात की तो सीएमएचओ नवरतने ने बताया कि वैंडर को उन्होंने पहले ही नोटिस जारी कर रखा है। उनका काम अच्छा नही है लेकिन वैंडर द्वारा नोटिस का अब तक कोई जवाब प्रस्तुत नही किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की घटना निश्चित ही चिंतनीय है और इसके बारे में वे उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने वैंडर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है।




