सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में खुलासा, पड़ोसी पति पत्नी से तंग आकर की सुसाइड

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दंपती पर धारा 306 आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों पति-पत्नी घर पर ही मौजूद थे।
एक्ट्रेस ने पड़ोसी राहुल पर बीते ढाई साल से मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से आरोपी राहुल को सजा दिलाने की अपील की है। वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी आत्महत्या के बाद राहुल को सजा जरूर दिलाना, मम्मी-पापा आई लव यू और नोट के आखिर में आई क्वीट लिखा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। पड़ोसी की गिरफ्तारी से पहले रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी के परेशान करने की बात सुसाइड नोट के आधार पर कही थी। पुलिस ने वैशाली को परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही है।
वैशाली ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि राहुल ने मुझे दोस्ती में धोखा दिया। उसने धोखे से मेरे फोटो ले लिए और फिर ये फोटो-वीडियो मेरे एनआरआई मंगेतर को भेज दिए, जिसके चलते मेरी सगाई टूट गई। बता दें, वैशाली ठक्कर इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी में रहती थीं। रविवार को एक्ट्रेस ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। वैशाली ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की काफी अच्छी दोस्त थीं।
मामले में अभियुक्त राहुल और उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज़ किया गया है। वैशाली की दूसरी जगह शादी होने वाली थी पर राहुल उसकी शादी नहीं होने दे रहा था और परेशान कर रहा था इसलिए वैशाली ने ये कदम उठाया: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले पर ACP मोतिउर रहमान, इंदौर pic.twitter.com/Sfvm07uX50
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





