Youth Corner

सरकार की नई योजना, हर घर से किसी एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली। कोरोना काल में नौकरियां गंवाने वाले लोगों की भावनाओं से खेलने का खेल जारी है, इस बीच सोशल मीडिया पर ‘एक परिवार एक नौकरी’ नाम की एक कथित सरकारी योजना भी चर्चा में है, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस योजना का जिक्र करते हुए ऐसा कह रहे हैं कि केंद्र सरकार इसके तहत हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

एक यूट्यूब चैनल द्वारा दावा किया जा रहा है “एक परिवार एक सरकारी नौकरी योजना 2020, प्रधानमंत्री ने अपनी महत्वाकांक्षी एक परिवार-एक नौकरी योजना लागू कर दी, जिसके तहत राज्य के हर परिवार के कम से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, इस योजना के लागू होने पर देश के युवाओं में भारी खुशखबरी का माहौल हैं”

इस खबर की पड़ताल करते हुए पीआईबी फैक्ट चैक ने ट्वीट किया है ‘एक परिवार एक नौकरी’ नाम की कोई योजना नहीं चला रही है, किसी भी सरकारी वेबसाइट पर हमें इस योजना का ब्यौरा नहीं मिला, अगर सरकार इतनी बड़ी किसी योजना का ऐलान करेगी, तो ये तय है कि देश के तमाम मीडिया और अखबारों में इसकी चर्चा होगी, लेकिन हमें किसी प्र​तिष्ठित मीडिया वेबसाइट में इससे संबंधित कोई खबर नहीं मिली।

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1413812902415396866?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1413812902415396866%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2F%2Fnews%2Fcentral-government-going-to-give-job-to-one-member-of-every-family-pib-fact-check-told-the-reality-of-this-news-188217

सरकारी नौकरी देने का ये फर्जी दावा पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर घूम रहा है, इसीलिए पीआईबी फैक्ट चैक के सूचना विभाग ने भी मार्च में इस दावे का खंडन ​किया था।

Related Articles

Back to top button