लाइफस्टाइल

ज्यादा पके हुए केले खाने से मिलती है इन शरीर की समस्याओ को दूर करने में मदद


अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है की घर में रखे केले ज्यादा पक कर काले हो जाते है। जिन्हे हम खरब समझ कर फेक देते है। मगर अब से आप ये गलती दोबारा नहीं करेंगे की आज हम आपको बताने वाले Overripe banana के ऐसे फायदे , जो है आपके शरीर की समस्याओ को दूर करने में है बेहद कारगर।

वैसे तो सभी फलो का सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है पर सभी फलो को हर दिन नहीं खाया जाता। सेब और केला ही एक ऐसा फल है जिसे रोजाना खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योंकि केला विटामिन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन केले को हम जयादा दिनों तक घर से स्टोर करके नहीं रख सकते ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि केला ज्यादा पाक जाता है, जब केला ज्यादा पक जाता है तो उसके छिलके का रंग काला या फिर भूरा हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे खराब और सड़ा हुआ मानकर कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की नॉर्मल पके हुए केले से ज्यादा फायदे मंद होता है ज्यादा पके हुए केले।

Read also –अगर आपको भी है रूखी या ऑयली त्वचा की समस्या तो जाने ये बाते..

ज्यादा पके हुए केले में ट्रिप्टोफैन अधिक होता है, जो स्ट्रेस और चिंता को कम करने में हेल्प करता है। इसके अलावा, काले या भूरे छिलके वाले केले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Overripe banana खाने के फायदे -:

1. खाना पचाने में आसान: ज्यादा पके केले खाने से उसमे में मौजूद स्टार्च, फ्री शुगर में बदल जाता है। यही वजह है कि ये आसानी से पच जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। इस लिए कमजोर डाइजेशन सिस्टम वाले लोगों को ये कोशीश करनी चाहिए की वे ज्यादा से ज्यादा पके केले खा सके।

2. मांसपेशियों के दर्द से राहत: अगर आप मांसपेशियों के दर्द से अक्सर परेशान रहते हैं तो आपको ज्यादा पके केले खाने शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने का काम करता है।

3. सेल्स को डैमेज होने से बचाता है: ज्यादा पके हुए केले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ज्यादा काले और भूरे छिलके वाले केले, जिन्हें अक्सर लोग सड़ा हुआ समझ बैठते हैं, उन्हें खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है. ये कई बीमारियों से भी बचा सकता है। यही नहीं, ये किसी भी तरह के नुकसान से सेल्स की सुरक्षा करता है।

4. कैंसर से बचाने में मददगार: केले के काले या भूरे छिलके में एक खास तरह का पदार्थ होता है, जिसे ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर कहा जाता है। ये कैंसर सेल और बाकी खतरनाक सेल को बढ़ने से रोकने का काम करता है।

5. दिल के लिए फायदेमंद: ज्यादा पका हुआ केला दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है. ये पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं. ज्यादा पका हुआ केला खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है. ये दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से बचाने का काम करता है.



Related Articles

Back to top button