सेल – सिर्फ 7,999 रुपये मिल रहा 6000mAh बैटरी के साथ ये शानदार स्मार्टफोन, जाने ऑफर्स और फीचर्स
सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी है. सेल में फोन पर कई तरह के ऑफर्स भी पाया जा सकता है. बात करें 6000mAh बैटरी वाले सस्ते स्मार्टफोन्स की तो लिस्ट में Infinix Smart 4 Plus का नाम ज़रूर आता है. भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही है हॉन्गकॉन्ग की कंपनी इनफिनिक्स के लेटेस्ट फोन Infinix Smart 4 Plus को आज (30 अगस्त) सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी है. सेल में फोन पर कई तरह के ऑफर्स भी पाया जा सकता है.
read also,,,Breaking – लता मंगेशकर की बिल्डिंग सील, 5 लोग मिले कोरोना संक्रमित
आइए जानते हैं ऑफर्स समेत फोन के फीचर्स बारे में..
फ्लिपकार्ट सुपर फ्लैश संडे में पाएं ऑफर
फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यहां से खरीदने पर अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते है तो 5% का कैशबैक मिल रहा है. इसके अलावा Rupay डेबिट कार्ड से 30 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इतना ही नहीं सेल में स्पेशल प्राइस के तहत 2000 रुपये की भी छूट दी जा रही है.
read also,,,सावधान ! भूलकर भी डाउनलोड नहीं करना ये चार एप्प, नहीं तो बैंक खाता हो जाएगा खाली
इनफिनिक्स के Smart 4 plus में 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helip A25 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.2 पर काम करता है. इनफिनिक्स का ये स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है. फोन के रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा फीचर दिया गया है.
ग्राहक इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, ओशल वेव और वॉयलट कलर में खरीद सकते हैं. कंपनी ने फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट रैम 3 जीबी +32 जीबी में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 7,999 रुपये है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
read also,,छग ब्रेकिंग – थाना प्रभारी की कोरोना संक्रमण से मौत, तीन दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
इनफिनिक्स स्मार्ट 4 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसके रियर में डुअल AI रियर कैमरा है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और दूसरा डेप्थ सेंसर है. फोन में अपर्चर एफ/2.0 एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. यानी कि इतनी कम कीमत में आपको कुल 3 कैमरे मिल जाएंगे, जो कि दो रियर और सेल्फी कैमरा है. पावर देने के लिए फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 10W चार्जिंग के साथ आती है.
read also,,,श्रीनगर – सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक ASI शहीद




