छग ब्रेकिंग – थाना प्रभारी की कोरोना संक्रमण से मौत, तीन दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी है. इसी बीच बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आमने आ रही है. सीपत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। टीआई 26 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे. इसके बाद उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मानसिंह राठिया को शुगर व बीपी की समस्या थी.
read also,,श्रीनगर – सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक ASI शहीद
ग्राम नागदरहा धरमजयगढ़ निवासी 58 वर्षीय राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे. 2013 में निरीक्षक बने थे. वे सीपत प्रभारी के पद पर पदस्थ थे.बता दें कि बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1596 है. इलाज के बाद 1083 मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी 503 एक्टिव केस है. जबकि कोरोना से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.




