बैकुंठपुर – छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 27 मवेशियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के भरतपुर ब्लॉक के माड़ीसरई इलाके में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 10 मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गायें माडीसरई से मेहदोली मार्ग में चर रही थी, इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।
वहीं, दूसरी ओर दंतेवाड़ा जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 17 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, दंपति भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। घायल दंपति को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुआकोंडा ब्लॉक का है।




