छत्तीसगढ़

रायपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को युवक के पास से मिले 22 लाख रुपए… |


रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही लगातार पैदल पेट्रोलिंग जारी है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस नजर बनाये हुए है। इसी के तहत थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जवाहर मार्केट पास एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ ही दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोकवाकर बैग की तलाशी ली गई। बैग चेक करने पर उसमें नगदी रकम पाया गया।

read more- बडे़ नक्सली नेता के मारे जाने से नक्सलियों में बौखलाहट, नक्सलियों ने बैनर बांधकर बस को वापस बीजापुर भेजा, आज बंद का आह्वान

पुलिस को पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कारिया जसवंत कुमार निवासी प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती रायपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने नगदी रकम के संबंध में पूछताछ की और जब वैध दस्तावेज की मांग की गई तो व्यक्ति ने नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था।

जिसके बाद पुलिस टीम ने कारिया जसवंत कुमार के पास रखें नगदी रकम 22,00,000/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना गोलबाजार में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी।

व्यक्ति का नाम – कारिया जसवंत कुमार पिता केशव लाल कारिया उम्र 25 वर्ष हाल निवासी:- शिवकृपा बंगला के पास, सेक्टर 04, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रायपुर l स्थाई निवासी:- ग्राम रखियाल, थाना राखियाल, तहसील गांधीनगर, जिला गांधीनगर, (गुजरात) l



Related Articles

Back to top button