inh24छत्तीसगढ़

भिलाई – हवलदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस..

भिलाई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हवलदार ने अपने सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. 49 वर्षीय हवलदार सुदर्शन सिंह हरियाणा का रहने वाला था. आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है.

पुरैना स्थित NSPCL के पावर प्लांट में तैनात CISF के हवलदार सुदर्शन सिंह ने शास्त्रागार में दोपहर 1.30 बजे पिस्टल से खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही CISF व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण FSL की टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं. हवलदार सुदर्शन सिंह ने क्यों आत्महत्या की इसका पता नहीं चला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधितों से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है.

Related Articles

Back to top button