inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – अवैध लकड़ी के साथ हिरण का सींग बरामद, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

 जिले के कुआकोंडा के मोकपाल में देर रात वन विभाग की छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप रखी सागौन की लकड़ी व हिरण का सींग बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़ी तस्कर को छापामार कार्यवाही की सूचना पहले ही मिल चुकी थी। इसके कारण छापेमारी के दौरान घर से जितनी सामग्री बरामद होने की उम्मीद थी उतनी बरामदगी नहीं हो  पाया। देर रात होने के कारण पंचनामा नहीं बनाया गया। सूत्रों की माने तो देर रात से ही विभाग के लोग छापामार कार्रवाई की सूचना लकड़ी तस्कर को पहले ही देने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button