देश के किसानों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN Yojana) को चला रही है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इस योजना की छठी किस्त को अगस्त में जारी किया था. अगस्त में पीएम मोदी ने इसके लिए फंड भी जारी किया था। अब सरकार इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की अगली किस्त जल्द ही जारी करने वाली है।
Read also – किसान सम्मान निधि के फिर से आने वाले हैं 2000 कि किश्त, क्या आपका नाम है शामिल चेक करें ऐसे
केंद्र सरकार नवंबर के अंतिम सप्ताह (PM kisan Samman Nidhi 7th installment) तक किसानों के खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त भेज सकती है. सरकार अब उन लोगों पर भी नकेल कसने वाली है जो गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
Read Also – भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, 6 नए स्पेशल ट्रेन का होगा त्योहारी सीजन में संचालन, जानिए कहां
पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Yojana) का लाभ पाने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं. अगर आप मझोले या छोटे किसान है तो आप इस योजना में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. अगर आप किसी की जमीन पर काम करते हैं और आप खतौनी पर आपका नाम नहीं है तो आप इसका लाभ नहीं ले पाएंगे. अपने पिता या दादा की जमीन पर भी लाभ नहीं मिलेगा. खतौनी में जिस किसान का नाम दर्ज होगा लाभ उन्हें ही मिलेगा।
Read Also – आलेख – हाथरस केस में राजनीति हुई शर्मसार, बलात्कार मे भी ढूंढ ली जात – डॉ चंद्रकांत रामचंद्र वाघ
आपको बता दें कि इस दौरान कई ऐसे लोग भी सामने आए जो किसान नहीं है या फिर पूरी तरह से समृद्ध किसान है जिनके पास ज्यादा जमीन है वे भी इस योजना का गलत तरह से लाभ उठा रहे हैं. ऐसे लोगों पर सरकार जल्द ही कार्रवाई कर सकती है और ऐसे लोगों से सरकार पीएम किसान योजना में लिए गए धन की पूरी रिकवरी करवा सकती है. अब तक देश भर में किसानों से 61 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं।
Read Also – इन गलतियों के चलते रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, लागू हो गए है नए नियम
मोदी सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये इस योजना के तहत देती है. इन छह हजार रुपये को सरकार की तरफ से दो दो हजार रुपये की इंस्टालमेंट में किसानों के खातों में भेजा जाता है. अगस्त महीनें में लगभग 20 लाख किसानों के खातों में राशि भेजी गई जिसमें लगभग 17 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए.
Read Also – तुलसी का पौधा बताएगा की क्या कोई संकट आने वाला है आप पर, जानिए औषधीय गुण भी यहां
अब भी लाखों ऐसे किसान हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है और इसका एक बड़ा कारण उनके द्वारा कृषि मंत्रालय को दिए गए कागजातों का गलत होना है. कई बार कृषि मंत्रालय की तरफ से यह कहा गया है कि अब भी लाखों की तादाद में ऐसे किसान हैं जिनके कोई न कोई कागजों में गलती है जिसकी वजह से उन्हें पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है।
Read Also – खाली पेट सुबह गर्म पानी पीना इसलिए होता है फायदेमंद, सेहत के लिए है अति उत्तम
ऑधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपना डिटेल चेक कर लें और यह भी देख लें कि लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं. PM kisan की वेबसाइट के मुताबिक अगर किसी वजह से खाते में पैसा नहीं आ रहा तो फिर किसान को अगली किस्त का इंतजार करना चाहिए।
Read Also – शरीर में मौजूद गंदगी को दो दिन में बाहर कर देगा ये पत्ते, जाने इसकी खासियत और इस्तेमाल करने के तरीके
गौरतलब है कि मोदी सरकार (Modi Government) ने 2022 तक देश के किसानों की आय (Farmers Income) दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार कोरोना वायरस संकट के काल में भी किसानों को लगातार आर्थिक मदद पहुंचा रही है. कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Important contact number For Inquiry
Email ID: pmkisan-ict@gov.in
PM Kisan Samman yojana Landline Numbers: 011—23381092, 23382401
PM Kisan Samman Nidhi Scheme Toll Free Number: 18001155266
PM Kisan Helpline Number: 155261
PM Kisan has another helpline: 0120-6025109
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट
किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर
किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण
किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन चेक करें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट
पं किसान सम्मान निधि योजना 2020
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना official website
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें




