कोरोना महामारी का संक्रमण अब भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही फैलते ही जा रहा है। अच्छी बात ये है कि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 74,442 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि 76,737 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। 903 मरीजों की मौत भी हो गई।
Read Also – सिर्फ 250 रु में खुलवाएं सुकन्या समृद्धि योजना में खाता, इतने साल बाद मिलेगा 64 लाख रुपये
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 66 लाख 23 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख 2 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 34 हजार हो गई और कुल 55 लाख 86 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।




