क्या आप जानते हैं हंसना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है,तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…
पत्नी – तुम बहुत स्वार्थी हो
पति – भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी – वो जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम
पप्पू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया…
महिला वेटर – सर क्या लेंगे?
पप्पू – आपका नंबर।
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से
पप्पू की हो गई जोरदार पिटाई।
संता एक नर्स के प्यार में गिर गया…
बहुत सोचने के बाद उसने प्रपोज किया
और कहा – आई लव यू सिस्टर।
विज्ञापन
लड़की कुर्ती सिलवाने
दर्जी के पास गई और बोली…
भैया, कुर्ती में बाजू
‘नेट’ वाली लगाना।
पोस्टमैन – वर्मा जी… पता सही दिया करो,
मैं पांच किलोमीटर भटक कर तुम्हारा पार्सल
लेकर आया हूं।
वर्मा जी – आपको इतना भटकने की क्या जरूरत थी?
पोस्ट कर देते।
ऑटो वाले की शादी हो रही थी, जब
उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी
तो वह बोला – थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती
है फिर क्या था मंडप में ही दे चप्पल दे चप्पल!




