देश विदेशमध्यप्रदेश

जब स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्राओं से कहा – कल से बिना कपड़ों के आना, मचा बवाल

राजगढ़ में एक स्कूल प्रिंसिपल ने अश्लीलता की हद पार करते हुए छात्राओं से कहा कि कल से बिना कपड़ों के ही आ जाना स्कूल, लड़कों को तुम ही बिगाड़ रही हो। स्कूल प्रिंसिपल की इस टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया है और स्कूल की छात्राओं ने ही प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रिंसिपल अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Read Also – पति के होमोसेक्सुएलिटी होने का राज कई सालों बाद चला पत्नी को पता तो रह गई दंग

बताया जा रहा है कि घटना जिले के माचलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की है। दरअसल स्कूल खुलने पर शनिवार को 11वीं और 12वीं कक्षा की कुछ छात्राएं सामान्य कपड़ों में स्कूल पहुंच गईं। इस पर नाराजगी जताते हुए स्कूल के प्रिंसिपल राधेश्याम मालवीय द्वारा छात्राओं पर सार्वजनिक रूप से भद्दी टिप्पणी की गई। प्रिंसिपल ने कहा कि “कल से बिना कपड़ों के ही आ जाना स्कूल, लड़कों को तुम ही बिगाड़ रही हो।”

Read Also – एक बार फिर ऐसी दरिंदगी की वारदात, दिला गई निर्भया कांड की याद…

इसके अलावा भी प्रिंसिपल ने कई अपमानजनक बातें कहीं, इस बात से नाराज होकर स्कूल की छात्राओं ने एकत्रित होकर स्कूल से थाने तक रैली निकाली और पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 355 और 509 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button