देश विदेशमध्यप्रदेश

पप्पू चटका का बेखौफ आतंक, वीडियो हुआ वायरल, खुलेआम दिया चैलेंज, कहा…..

भोपाल: कुख्यात बदमाश हसीन कुरैशी उर्फ पप्पू चटका के कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है, जिसमें वो बेखौफ होकर आंतक मचाता नजर आ रहा है। एक वीडियो में पप्पू चटका फिल्मी सीन की तर्ज पर दो युवकों के साथ जमकर मारपीट कर रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म डॉन का डॉयलॉग भी सुनाई दे रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि डॉन को पकड़ना मुमकिन ही नहीं, ना-मुमकिन है। जाहिर है ये पुलिस को सीधी सीधी चुनौती है।

बता दें कि पप्पू चटका की भोपाल पुलिस को हत्या के जुर्म में तलाश है। एक वीडियो में पप्पू चटका का शार्गिद पिंटू उर्फ शाहरुख एक युवक को पाइप से पीट रहा है, वीडियो पप्पू चटका बना रहा है। पीड़ित युवक लगातार छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी पिटाई जारी रहती है।

बता दें कि पप्पू चटका पर आरोप है कि उसने 5 सितंबर को अपने 4 साथियों के साथ मिलकर पंचशील नगर में शाहिद खान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पप्पू चटका तभी से फरार है। वायरल वीडियो पर पुलिस का कहना है कि ये वीडियो मर्डर से पहले के हैं। फिलहाल तो वह फरार है, उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही पप्पू चटका को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button