लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से हराया, स्कोरकार्ड – cgtop36.com

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से हरा दिया है। 154 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवरों में आठ विकेट पर 133 रन ही बना पाई। लखनऊ की 9 मैचों में ये छठी जीत है। केएल की कप्तानी वाली टीम ने अब तक केवल 3 मैच हारे हैं। वहीं, पंजाब की 9 मैचों में ये पांचवीं हार है। पंजाब ने अब तक केवल 4 मुकाबले ही जीते हैं।
टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को कप्तान मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। चमीरा की गेंद पर आउट होने वाले मयंक ने 17 गेंदों पर 25 रनों की तेज पारी खेली। लेकिन बाकी के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जॉनी बेयरस्टो ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 और लियाम लिविंगस्टोन ने 18 रन बनाए। युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने 4 ओवर में 3 विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने लिविंगस्टोन (18), कगिसो रबाडा (2) और राहुल चाहर (4) के विकेट लिए। वहीं, क्रुणाल पंड्या ने मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं। क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि दीपक हुड्डा के बल्ले से 34 रन निकले। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए। राहुल चाहर ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
LSG: क्विंटन डी कॉक (W), केएल राहुल (C), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथ चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान।
PBKS: मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (W), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।




