Sports: 18 जून से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप, विराट और केन होंगे आमने-सामने

18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जाने वाला है। विराट कोहली और केन विलियम्सन दोनों ही कप्तान अपनी-अपनी टीम को यह पहला खिताब जिताना चाहेंगे।
हालांकि दोनों की कप्तानी और बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें विराट कहीं न कहीं भारी पड़ते नजर आते हैं।पिछले 3 साल की तुलना करें तो विराट ने भारतीय टीम को विदेश में केन विलियम्सन के मुकाबले 4 टेस्ट ज्यादा जिताए हैं। विराट ने अब तक विदेश में 14 में से 5 और विलियम्सन ने 5 में से सिर्फ 1 ही टेस्ट जीता है। इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 18 में 10 टेस्ट जीत के साथ टॉप पर हैं। विराट दूसरे और विलियम्सन तीसरे कप्तान हैं।
इस दौरान विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट ने विलियम्सन को काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले 3 साल में विराट रन के मामले में दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने विदेश में 14 टेस्ट में बतौर कप्तान 41.74 की औसत से 1127 रन बनाए हैं। उनके विलियम्सन से 123% ज्यादा रन हैं। इन 3 साल में विलियम्सन ने 5 टेस्ट में 10.55 की औसत से सिर्फ 95 रन बनाए और वे 18वें नंबर पर काबिज हैं। जो रूट 51.64 की औसत से 1756 रन के साथ टॉप पर हैं।
न्यूजीलैंड ने घरेलू सीरीज में भारत को 2-0 हराया थापिछले 3 साल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने आपस में सिर्फ 2 ही टेस्ट खेले, जिसमें कीवी टीम ने व्हाइटवॉश किया था। यह दोनों मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में ही खेले गए थे। इस सीरीज में विराट और विलियम्सन दोनों का ही बल्ला नहीं चला था। कोहली ने 4 पारियों में 38 रन बनाए थे। जबकि विलियम्सन 3 पारी में 97 रन ही बना सके थे।
बतौर कप्तान कोहली ने 20 और विलियम्सन ने 11 शतक जड़ेओवरऑल विराट ने अब तक 91 टेस्ट खेले, जिसमें 52.37 की औसत से 7490 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 25 अर्धशतक भी जड़े। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन है। बतौर कप्तान कोहली ने अब तक 60 टेस्ट में 58.60 की औसत से 5392 रन बनाए। इस दौरान 20 शतक और 15 अर्धशतक लगाए।वहीं, विलियम्सन ने 84 टेस्ट खेले, जिसमें 53.60 की औसत से 7129 रन जड़े।
इस दौरान उन्होंने 24 सेंचुरी और 32 फिफ्टी भी लगाईं। उनका बेस्ट स्कोर 251 रन है। बतौर कप्तान विलियम्सन ने 36 टेस्ट में 60.62 की औसत से 3092 रन बनाए। इस दौरान 11 शतक और 13 अर्धशतक लगाए।



