एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे की हालात में दुल्हे ने अपनी साली को ही जयमाला पहना दी और वहीं स्टेज पर सबके सामने किस कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि दुल्हा शराब के नशे में इतना लबरेज है कि वो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। इसके बाद नशे में धुत्त दूल्हा जयमाला के वक्त दुल्हन के बजाए साली के गले में जयमाला डाल देता है। जिसके बाद दुल्हन रोने लगती है। बाद में लोगों के समझाने के बाद दुल्हन चुप हो जाती है। इतना ही नहीं सबके सामने दूल्हा साली को किस भी करता है।
बताया जा रहा है कि वीडियो एक साल पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से अब वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहाँ का है यह तो नहीं कहा जा सकता पर डिजिटल मीडिया का सेंसेशन कब कहाँ वायरल हो जाये कह पाना नामुमकिन है। इस वीडियो को BAIGEN videos यूजर ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है।




