छत्तीसगढ़

29 को क्रूस पर होगी भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक, सतरेंगा डैम बनेगा गवाह

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पानी के बीच में भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। बता दें कि यह पहले 23 फरवरी को होनी थी लेकिन अब यह बैठक 29 फरवरी को होगी। 29 फरवरी को दोपहर 1 बजे कोरबा के सतरेंगा डैम में क्रूस।par यह बैठक आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जा रहे सतरेंगा के बांगो डैम में बजट सत्र के दौरान 29 फरवरी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश लेने जा रहे हैं, इस बैठक ना सिर्फ छत्तीसगढ़ को बल्कि प्रदेश के पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। इस कैबिनेट के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही अपनी सहमति दे दी है।

कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट के लिए सतरेंगा में खास क्रूज भी मंगाया जा सकता है इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आ पायी है कि कैबिनेट की बैठक किस तरह से पानी के बीच में होगी। बीते कैबिनेट की हुई बैठक में ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया था।

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव आरपी मंडल की बांगो डैम के डूबान क्षेत्र बुका और सतरेंगा को देश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के रूप में डेवलप करने की है। जिसका अवलोकन वों पिछले दिनों वो अफसरों की टीम के साथ डैम में बोट के जरिये जायजा भी ले चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button