देश विदेश

Video बेरहम मां: बच्चे के ऊपर बैठकर दनादन पिटाई करती महिला का वीडियो वायरल, निर्दयिता की सीमा कर दी पार

झबरेड़ा कस्बे में एक महिला का आठ साल के बच्चे के ऊपर बैठकर उसको बेरहमी से पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

तीन बच्चों को लेकर किराए के मकान में रहती है महिला

कस्बा झबरेड़ा में एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते कुछ महीने से अपने तीन बच्चों को लेकर एक किराये के मकान में रह रही है। सोमवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें एक महिला बच्चे के ऊपर बैठकर उसे पीट रही है।

पहले तो किसी ने इस पर इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन मंगलवार को इसकी काफी चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

पुलिस ने महिला की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है लेकिन वह कोई सही जानकारी नहीं दे रही है। आठ साल के बच्चे को अब बाल विकास समिति हरिद्वार को सौंपने की तैयारी की जा रही है।

झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है। पूछताछ करने के बाद महिला के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button