Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, कैम्प लौट रहे थे जवान

बीजापुर में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए। चार जवान घायल हो गए। घटना तब हुई जब सुरक्षाकर्मी अपने कैम्प लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए।

दरसअल, जिला बीजापुर, दंतेवाड़ा एवम् सुकमा के मध्य सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डीवीजन, पश्चिम बस्तर डिविजन व मिलेट्री कंपनी-2 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस सूचना पर 16 जुलाई 2024 को संयुक्त अभियान पर जिलो से STF, DRG, CoBRA, CRPF की टीमो को विशेष अभियान में गई थी।

अभियान पर में सर्चिंग के बाद 17 जुलाई 2024 को सुरक्षा बल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिला बीजापुर के तर्रेम एरिया में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट से STF बल के 2 जवान शहीद व 4 जवान घायल हो गये।

घटना स्थल में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है ओर घायल STF जवानों उचित उपचार हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए है।

शहीद जवान

कॉन्स्टेबल भरत साहू रायपुर

कॉन्स्टेबल सतेर सिंह कांगे नारायणपुर

घायल जवान

पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी, संजय कुमार ।

Related Articles

Back to top button