मनोरंजन

एक्टर सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कही ये बात

भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है और आज कोरोना के नए 2 लाख, 34 हजार 692 केस आए हैं और पिछले 24 घंटे में 1,341 लोगों की मौत हो गई है. इसी अवधि में 1लाख 23 हजार 354 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी ने एक दिन में नए केस के मामले में आज एक और नया रिकॉर्ड बनाया है. बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है. पिछले साल लॉकडाउन के दौरान से ‘मसीहा बनकर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं.

READ ALSO – कैटरीना कैफ का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, इंस्टाग्राम पर जानकारी दी

कोरोना काल में लोगों के वह भगवान बन गए हैं. बता दे कि सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संकर्मित होने की जानकारी फैंस को दी है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने सारी सावधानियां बरतते हुए, खुद को क्वारनटीन कर लिया है. सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ”मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारनटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं. लेकिन चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है. याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं.”

READ ALSO – हैरी पोर्टर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का हुआ निधन

Related Articles

Back to top button