हैरी पोर्टर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का हुआ निधन

हॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर आई है. मशहूर टीवी सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स और हैरी पोर्टर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का निधन हो गया है. वह 52 साल की थीं और पिछले काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं. उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई हॉलीवुड स्टार्स ने दुख जताया है. हेलेन मैक्रोर के निधन की जानकारी एक्ट्रेस के पति ने दी है.
READ ALSO – मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइटसूट में फोटो शेयर कर कही ये खास बात, देखें फोटो

उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस बड़ी ही बहादुरी से कैंसर जैसी बीमारी से अपनी जंग लड़ीं . उनकी मृत्यु हमारे निवास स्थान पर हुई. उनके पति डेमियन लुइस ने लिखा, ‘ये बताते हुए मेरा दिल टूट रहा है कि कैंसर से दमदार लड़ाई के बाद खूबसूरत और शक्तिशाली महिला हेलेन मैक्रोरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका निधन अपने घर में दोस्तों और परिवार के प्यार के बीच हुआ. उनका निधन भी वैसे ही हुआ जैसे उन्होंने जिंदगी को जिया था. निडर होकर.

READ ALSO – Rani Chatterjee ने पंजाबी कुड़ी बनकर मारी धांसू एंट्री, Bullet पर सवार होकर दिखाया टशन
ईश्वर जानता है कि हम उनसे प्यार करते हैं और अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमें अपनी जिंदगी में उनके साथ समय बिताने का मौका मिला. वह बहुत शानदार तरह से चमकीं. अब हवा के साथ बह जाओ, शुक्रिया.’ हॉलीवुड के सेलेब्स और उनकी फिल्म और टीवी शोज के मेकर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बॉलीवुड में भी हेलेन के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. डायरेक्टर हंसल मेहता ने इसपर दुख जताया है. साथ ही फैंस भी ट्विटर पर हेलेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.




