Rani Chatterjee ने पंजाबी कुड़ी बनकर मारी धांसू एंट्री, Bullet पर सवार होकर दिखाया टशन

भोजपुरी सिनेमा की सेल्फी क्वीन नाम से मशहूर रानी चटर्जी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं। रानी चटर्जी के फैंस भी एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। रानी चटर्जी ने कुछ घंटों पहले अपनी फोटोज पोस्ट की है, जिनमें वो पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी के इस अवतार को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आप को बता दे कि रानी चटर्जी इस फूट में बुलट पर सवार नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, ‘बुलट रानी।’ ये तस्वीर रानी की अपकमिंग फिल्म के सेट की है।
READ ALSO – रेप के आरोप के बाद भी मदालसा शर्मा करेंगी महाअक्षय चक्रबर्ती से शादी

ऑरेंज कलर की सूट सलवार में रानी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो क्लिक कराते हुए रानी ने लिखा, ‘कुड़ी पंजाबन।’ फोटो देखने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन्स देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘रानी जी आप का ये अवतार वाकई में जबरदस्त है लेकिन ये फिल्म कौन सी है? जिसकी आप शूटिंग कर रही हैं।’ चटर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘लेडी सिंघम’ फिल्म में नजर आएंगी।
READ ALSO – टाइगर श्रॉफ का ये ‘स्टंट देखकर हो जाएंगे हैरान, देखिए एक्टर का ये धांसू वीडियो

इस फिल्म रानी के साथ लीड रोल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग काफी दिनों पहले ही पूरी हो चुकी है। मेकर्स फिल्म को रिलीज करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। इसके फिल्म के अलावा रानी चटर्जी जल्द ही ‘आये हम बाराती बारात लेके’ में भी दिखाई देंगी। फिल्म में रानी के साथ दिनेश लाल यादव अहम रोल में दिखाई देंगे।




