मनोरंजन

कैटरीना कैफ का कोरोना रिपोर्ट आया निगेटिव, इंस्टाग्राम पर जानकारी दी

कैटरीना कैफ कोरोना से निगेटिव हो गई हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। कैटरीना ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। येलो कलर की ड्रेस में कैटरीना अपने घर में बैठी हुई हैं। उनकी तस्वीर पर आज की तारीख 17.04.21 मेंशन है। इसके साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा- ‘निगेटिव।’ उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें ढेर सारा प्यार मिला। कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बताया था कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।

READ ALSO – हैरी पोर्टर जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस हेलेन मैक्रोरी का हुआ निधन

Image Credit Instagram

उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा- ‘वक्त और सब्र।’ शायद इसके जरिए उनका संदेश साफ था कि कोरोना से ठीक होने में थोड़ा समय और सब्र की जरूरत है। इंस्टाग्राम पर दी थी जानकारी कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि ‘मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटीन रहूंगी। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह पर सारे सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं।

READ ALSO – मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक नाइटसूट में फोटो शेयर कर कही ये खास बात, देखें फोटो

Image Credit Instagram

जो भी मेरे संपर्क में आया है उनसे अपील है कि तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। विक्की ने भी कोरोना को दी मात विक्की कौशल ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘निगेटिव।’ तो वहीं इंस्टा स्टोरी पर भी उन्होंने इस गुड न्यूज को साझा किया। विक्की कौशल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘आज टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। आप सभी की प्यारी शुभकामनाओं और संदेशों का धन्यवाद। मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं उन सभी के लिए जो रिकवर कर रहे हैं।’

Related Articles

Back to top button