देश विदेश

दूधसागर वॉटरफॉल का बहुत ही खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल, वीडियो देख दिन हो जायेगा खुशनुमा…

गोवा। दूधसागर वॉटरफॉल से गुजर रही ट्रेन के दौरान शानदार नजारा देखने को मिला। बारिश के कारण ट्रेन को ब्रिज पर ही रोकना पड़ गया।प्रसार भारती ने इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

वीडियो में मंडोवा नदीं पर वॉटरफॉल से बड़ी मात्रा में पानी गिरता देख ट्रेन रुकती दिखाई देती है। प्रसार भारती की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में दूधसागर वॉटरफॉल में बढ़ा हुआ पानी प्रवाह भी देखा जा सकता है।सोशल मीडिया में शेयर इस वीडियो पर लोगों का खूब रिएक्शन आया है। लोगों ने इस वीडियो को दिलकश बताया गया और बेहतरीन वीडियो को साझा भी किया जा रहा है।

अद्भुत नजारा भारी बारिश के कारण देखने को मिला. आई़एमडी ने गोवा में 31 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि दूधसागर वाटरफॉल वेस्टर्न घाट में गोवा की भगवान महावीर सेंचुरी में स्थित है. मंडोवी नदी का पानी इस वाटरफॉल में आता है।

https://twitter.com/PBNS_India/status/1420354600729817090?s=19

Related Articles

Back to top button