inh24देश विदेश

Breaking News – केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान COVID-19 से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को प्रधान ने यह जानकारी ट्वीट कर दी। डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधान मोदी सरकार के दूसरे मंत्री हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह में कोरोना के हल्के लक्षण देखे गए थे. उन्हें भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री  है. धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा- कोविड-19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं.

#COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ।

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने अपने स्टाफ के अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था. मालूम हो कि 51 वर्षीय प्रधान भारत दूसरे केंद्रीय मंत्री हैं, जो कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं.

धर्मेंद्र प्रधान से पहले संक्रमित हो चुके हैं अमित शाह

धर्मेंद्र प्रधान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं. संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने ने भी कहा है कि वो पूरी तरह ठीक हैं और डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यममंत्री सिद्दारमैया भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं. तमिलनाडू के गवर्नर बनवाली लाल पुरोहित भी कोरोनावायरस पॉजिटिव हैं.

Related Articles

Back to top button