देश विदेश

इस्कॉन जुहू मंदिर में गो मूत्र का सैनिटाईसर जैसे इस्तेमाल, सोशल मीडिया में बवाल

इस्कॉन जुहू मंदिर में गो मूत्र का इस्तेमाल हैंड सैनिटाइजर के रूप में किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर खत्म हो गया था, इसके बाद आधे दिन तक गोमूत्र का इस्तेमाल बतौर सैनिटाइजर का किया गया. इस घटना पर मंदिर के रेस्तरां में जाने वाले एक शख्स ने आपत्ति जताई है।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। इस मामले में मंदिर के पदाधिकारियों का कहना है कि हाथ साफ करने के लिए दी गई चीज साफ गोमूत्र यानी की गोअर्क थी और इसमें बैक्ट्रिया से लड़ने की क्षमता होती है।

राजू नायर नाम के एक शख्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए ट्वीट किया, “आज मेरा दोस्त मुझे अंधेरी में इस्कॉन मंदिर के अंदर मौजूद गोविंदा रेस्तरां लेकर गया था. सुरक्षा जांच के बाद उन्होंने मुझे अपना हाथ दिखाने को कहा और उस पर कोई चीज स्प्रे की, जिसकी गंध बड़ी अजीब थी, जब मैंने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये गोमूत्र है।

उंहोने पूछा कि वे लोग किसी के हाथ पर किसी का मूत्र कैसे स्प्रे कर सकते हैं वो भी बिना पूछे. सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि लोग इसे पीते भी हैं, मुझे नहीं मतलब है कि लोग इसका क्या करते हैं. मैं किसी के मूत्र से अपना हाथ धोना नहीं चाहता हूं. मेरे पास सैनिटाइजर रहता है. ये अपमानजनक था कि इस्कॉन ने बिना इजाजत के ऐसा किया. मैं मंदिर नहीं जा रहा था. मैं लंच के लिए रेस्टोरेंट जा रहा था. ये मेरी आस्था और मूल्यों के खिलाफ है।

मामले में मंदिर से जुड़ीं परिजात देवी दासी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हम खुद कई उपाय अपना रहे हैं. मंदिर में हर प्रवेश द्वार पर हम सैनिटाइजर रखते हैं और गोविंदा रेस्तरां के साथ भी ऐसा ही है. रविवार को सैनिटाइजर खत्म हो गया था. रेस्तरां के पास पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर मौजूद था, लेकिन प्रवेश द्वार पर खत्म हो गया था, हमने सावधानी लेते हुए गोअर्क का इस्तेमाल किया जो साफ किया हुआ गोमूत्र है।

वहीँ एक यूज़र ने इसका जवाब देते हुवे लिखा है कि यदि इसे बोतलबंद किया गया और फॉरेन ब्रांड के साथ बेचा गया (या “राहुल” के रूप में लेबल किया गया हो ) तो आप इसे भी पी जाएंगे। अपनी अवैज्ञानिक मूर्खता और अज्ञानता को उजागर न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button