प्रेमी पहुंचा प्रेमिका से मिलने उसके गांव, गांव वालों की लगी खबर तो पकड़कर बांधा बिजली खम्भे से फिर बेदम की कुटाई, वीडियो हुवा वायरल

बिहार के मुंगेर में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी को खंभे से बांधकर पीटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक प्रेमी देर रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा। ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो ग्रामीण गुस्से में आ गये। ग्रामीणों ने तुरंत प्रेमी आशिक को पकड़ लिया साथ ही उन्होंने प्रेमी को एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद इस प्रेमी की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की।
Read Also – कोरोना का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 62,258 मामले, 291 लोगों की मौत
पुरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसकी जानकारी पुलिस को लगाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और युवक को थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस प्रेमी युवक से पूछताछ कर रही है। प्रेम प्रसंग के चलते यह पूरी घटना मुंगेर जिले के तारापुर ब्लॉक स्थित असरगंज थाना क्षेत्र के सादपुर गांव से सामने आई है।
Read Also- सोशल मीडिया में की दोस्ती फिर मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती और सहेली से होटल में किया दुष्कर्म, डायल 112 की कर्मचारी है महिला
बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक का नाम बलविंदर सिंह है और असरगंज थाना इलाके के कामरान गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक बलविंदर सिंह का असरगंज थाना क्षेत्र के ही गांव सादपुर निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच सोमवार की देर रात को प्रेमी बलविंदर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सादपुर गांव स्थित उसके घर जा रहा था। इस दौरान प्रेमी युवक को सादपुर गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। फिर प्रेमी को युवती के गांव वालों ने एक बिजली के खंभे से बांध दिया। उसके बाद इन ग्रामीणों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई भी लगाई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।




