देश मे लग सकता है 21 दिनों का सख्त लॉकडाउन, क्या सेना अब संभालेगी मोर्चा, जानें ताजा अपडेट
देश में कोरोना संक्रमण का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि संक्रमण कहीं कहीं पर कम हुआ है, पर तीसरी लहर की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है. अगर तीसरी लहर आती है तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा. इससे देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन की जा सकती हैं. इसे सफल बनाने सेना और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान सेना मोर्चा संभाल सकती है।
READ ALSO – रायपुर – लॉकडाउन में होटल ओपन कर बेच रहा था समोसा मिठाई, नगर निगम ने किया सील
गौरतलब है कि रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने के बारे में गंभीरता से विचार करें. वैक्सीन के काम में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार, सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के लिए काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का भी इस्तेमाल कर सकती है।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – कोरोना वैक्सीनेशन पर अफवाहों का साया, टीका लगवाने नहीं आए ग्रामीण वैक्सिनेशन की टीम हुई वापस
बता दें कि देश में लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार ने फैसला राज्यों पर छोड़ दिया है. केंद्र ने अभी देशभर में लॉकडाउन लगाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है. सुप्रीम कोर्ट और विशेषज्ञों ने भी ‘संपूर्ण लॉकडाउन’ की बात कही है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगतार हो रही मौतों में कमी नजर नहीं आ रही है. राज्यों द्वारा लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया जा रहा है. किसी राज्य में सख्त लॉकडाउन है तो कहीं पर सिर्फ आंशिक हैं. कुछ राज्यों में कंटेनमेंट जोन को लेकर भी स्पष्ट नीति नहीं है।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – इन 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड खाली, फिर भी दी गलत जानकारी, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस
कोरोना की तीसरी लहर के अंतर्गत कोविड के नए नए स्ट्रेन जो मौजूदा वायरस के मुकाबले हजार गुना तेजी से फैलते हैं, उनके मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है. इन सबके चलते केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है। वहीं एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी कह चुके हैं कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती है. इसे लॉकडाउन की मदद से तोड़ा जा सकता है।




