छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना वैक्सीनेशन पर अफवाहों का साया, टीका लगवाने नहीं आए ग्रामीण वैक्सिनेशन की टीम हुई वापस

जब से कोरोना का दौर शुरू हुआ है तब से अफवाहों का दौर भी शुरू होने लगा है। कोरोना टीका को लेकर काई लोग अफवाह फैलाते है कि कोरोना का टीका लगाने से लोगों में बुखार की आवक-जावक बना रहता है। उदाहरण के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य का कांकेर जिला है जहा कोरोना का टीका लगाने आए सरकारी अमले को बिना टीका लगाए ही वापस जाना पड़ गया।

READ ALSO – कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, रायपुर में 10 दिन और बढ़ाया जाए लॉक डाउन

आप को बता दे की ग्रामीणों ने अफवाहों को सच मानकर कोरोना टीका नहीं लगवाया और टीम को वापस भेज दिया। कांकेर के भानुप्रतापपुर ब्लॉक के डोंगरकट्टा और ऊँचपानी के ग्रामीणों ने कोरोना कि वैक्सीन लगवाने से इंकार किया। ग्रामीणों का आरोप वैक्सीन लगाने के बाद कई लोग बीमार हो जाते है। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। वैक्सिनेशन टीम वापस लौट गई है।

Related Articles

Back to top button