BREAKING NEWS – 102 एम्बुलेंस का संचालन किसे देना है, तय नहीं कर पाया विभाग
रायपुर राज्य में 102 एम्बुलेंस का संचालन भगवान भरोस चल रहा है। दरअसल, 102 के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग में सालभर से प्रक्रिया चल रही है। इसमें करीब 350 एम्बुलेंस का संचालन एजेंसी के माध्यम से किया जाना है। मगर, विभाग अब तक संचालन का जिम्मा किसे देना है, यह तय नहीं कर पाया है।आप को बता दे कि 102 एम्बुलेंस संचालन के लिए विभाग द्वारा 25 मार्च 2021 को टेंडर खोला गया था। इसमें जिस एल-1 कंपनी को संचालन के लिए चिह्नित किया गया। उस कंपनी को एनटीपीसी द्वारा पहले ही ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
READ ALSO – रायपुर – लॉकडाउन में होटल ओपन कर बेच रहा था समोसा मिठाई, नगर निगम ने किया सील
बता दे कि उसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में की गई है। साथ ही कंपनी पर फर्जी शपथ पत्र भरकर टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने का आरोप भी लगा है। शिकायत के बाद मामले की जांच तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाने की बात की जा रही है। मगर, जांच प्रक्रिया धीरे होने से संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इधर, कंडम वाहनों के भरोसे 102 का संचालन होने और व्यवस्था प्रभावित होने के कारण 112 और 108 पर इसका अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में सुधरते दिख रहे हालात नए संक्रमितों वाले टॉप-10 राज्यों की लिस्ट से बाहर हुआ, लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी चिंता बढ़ा रहा
नतीजा महामारी काल में कई मरीजों को समय पर शासकीय एम्बुलेंस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी लगातार शिकायत भी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच रही है। यह भी नियम विभागीय जानकारी के अनुसार प्रक्रिया में एल-1 कंपनी अगर ब्लैक लिस्टेड है तो एल-2 को संचालन की स्वीकृति दी जानी है। लेकिन जांच की कार्रवाई प्रभवित रहने से संचालन का जिम्मा किसे यह भी तय नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक पांच बार टेंडर प्रक्रिया असफल रही है।




