छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – इन 2 अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड खाली, फिर भी दी गलत जानकारी, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस

कोरोना संकट काल में प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इस भयावह दौर में भी कमाई का अवसर बना रहे हैं । दरअसल राजधानी रायपुर के दो नामी अस्पतालों की काली करतूत सामने आई है। कोरोना संकट के दौर में स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा था। बेड और आक्सीजन को लेकर राज्य सरकार ने साफ तौर पर निर्देश जारी किया है। इसके बाद भी आक्सीजन और बेड को लेकर गलत जानकारी देकर नियमों का धज्जियां उड़ा रहे हैं।

READ ALSO – निजी अस्पतालों में हो रही अंधाधुंध लूट, लोगो की बढ़ी मुसीबत

ये कारनाम राजधानी रायपुर के हेरिटेज अस्पताल और बालाजी अस्पताल का है। लेकिन इन अस्पतालों की चालाकी पकड़ी गई। इन दोनों अस्पताओं को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। दोनों अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा है। आप को बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों के इलाज के कुछ प्राइवेट अस्पतालों नाम जारी किया था। जिसमें हेरिटेज अस्पताल और बालाजी अस्पताल का नाम शामिल था। लेकिन शासन के नियमों का अवहेलना करते हुए गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है। अस्पताल ने कोविड मॉनिटरिंग पोर्टल में 25 ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता की जानकारी दी है।

READ ALSO – रायपुर के राजधानी अस्पताल में अग्निकांड का मामला, पुलिस ने दो आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, दो फरार

जब कोरोना मरीज अस्पताल में फोन कर ऑक्सीजन बेड मांगते है, तो उन्हें मना कर दिया जाता है। इस तरह गंभीर लापरवाही अस्पताल कर रहे हैं। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद इन दोनों अस्पताल को फोन कर इसकी सच्चाई की जांच की। जिसमें पाया गया कि कोरोना मरीजों की गलत जानकारियां दी गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रायपुर के हेरिटेज अस्पताल और बालाजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है। दोनों अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा चेतावनी दी है कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत विधिवत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

READ ALSO – कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, रायपुर में 10 दिन और बढ़ाया जाए लॉक डाउन

इस मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया इसके निरीक्षण के लिए आज मरीज बनकर हेरिटेज अस्पताल और बालाजी अस्पताल में फोन किया गया। इन दोनों अस्पताल से गलत जानकारी मिली। जिसके बाद दोनों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है। अस्पताल में बेड की स्थिति वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश के बावजूद निजी हॉस्पिटल इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button