उत्तर प्रदेशक्राइमदेश विदेश

युवक ने मंगेतर का बनाया अश्लील वीडियो, किया शादी से इनकार, देने लगा वायरल करने की धमकी, जानिए पूरा मामला…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सगाई के बाद युवक और युवती में मूलाकातें शुरू हुई और दोनों के बीच संबंध बने. इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया गया. कुछ बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवक ने बदनाम करने की नियत से वीडियो वायरल कर दिया.

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के तिवारी पुर थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप यह भी है कि युवक ने लड़की के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस को दी गई शिकायत में यह बात लिखी गई है कि पीड़िता की शादी नई दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहसिन अंसारी की साथ में तय हुई थी. 10 मई 2023 को उनकी सगाई भी हुई जिसके बाद बातचीत शुरू हुई और एक दूसरे के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

इसी दौरान संबंध बने और इसका अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने रख लिया. जब लड़ाई-झगड़ा हुआ तब वीडियो वायरल करने लगा और शादी से भी मना कर रहा है. इसके साथ ही वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसको इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार वायरल कर रहा है.

Related Articles

Back to top button