क्राइमदेश विदेश

रिश्ते शर्मसार: बहु संग शारीरिक संबंध बनाते थे देवर ससुर, पति ने दी थी इजाजत…

राजस्थान के चुरू से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने दूसरे व्यक्तियों को अपनी पत्नी का रेप करवाता था। इतना ही नहीं वह अपने बाप और भाई को भी पत्नी के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के सांडवा थाना इलाके का है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके 3 बेटे और एक बेटी है। बच्चे अपने मामा के पास रहते हैं। पति उसे जबरन जिस्म बेचने के लिए मजबूर करता है। यही नहीं, नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनवाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। ससुर और देवरों सहित आठ नामजद लोगों पर विवाहिता ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोपी पिछले कई सालों से नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दे रहे थे। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट कर रहे थे।

महिला का आरोप है कि शरीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटने की कोशिश की। घटना में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई थी। लेकिन मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब हो गई। फिलहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। निचे दी गयी खबरें भी आपको पसंद आएँगी

Related Articles

Back to top button