नौकरानी के साथ फोरप्ले सीन को लेकर बोली सोनाक्षी, फरदीन के किरदार के बारे में की खुलकर बात..

द डायमंड बाजार में सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो कि मर्दों से नफरत करती है। वह फरीदन बनी हैं और उन्होंने अपनी मेड के साथ पहले फोरप्ले फिर सेक्स सीन दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने News 18 Showsha से बातचीत में कहा, शुरू में भंसाली सर ने मुझे बता दिया था कि फरीदन बहुत फ्लूइड (जिसकी पसंद एक ही जेंडर में बंधकर नहीं रहतीं) है। उस वक्त बहुत कुछ हुआ था। हीरामंडी जैसी जगह पर लोग इन सब पर बहुत खुले हुए थे। यहां तक कि उस्तादजी भी गे थे जो सबके सामने था। सर इसको अलग तरह से एक्सप्लोर करना चाहते थे। फरीदन की जिंदगी में जो कुछ घटा वह उससे भी प्रभावित हुई।
सीरीज में एक सीन है जिसमें फरीदन अपनी मेड के साथ फोरप्ले करती है जो आगे चलकर सेक्स सीन में बदलने की हिंट देता है। इस पर सोनाक्षी बोलीं, वह उस वक्त बेच दी गई थी जब उसकी उम्र महज 9 साल थी। शायद इसी वजह से वह मर्दों से इतनी नफरत करती है। शायद इसी वजह से इसे इतना ओपन रखा। उन्होंने इसे ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया एक सीन में जहां वह चौधरी साब से मिलती है और उसकी मेड के साथ। यह बहुत ही बड़ा संसार है और सर ने इसके अलग-अलग पहलू को छोटे तरीकों से छूने की कोशिश की है।
सोनाक्षी ने बताया कि फिल्म की एक कॉस्ट्यूम उन्हें इतनी भाई कि संजय लीला भंसाली से मांग ली। सोनाक्षी बताती हैं, मेरी तिलस्मी बाहें मेरा फेवरिट आउटफिट थी। मैंने इसको रख लिया। मैंने खुद से कहा कि मुझे ये चाहिए ही। मैंने सर से रिक्वेस्ट की कि क्या मैं इसे रख सकती हूं। गाना बहुत स्पेशल बन गया। इसकी याद इतनी स्ट्रॉन्ग है कि मैं शूट का दिन जिंदगी भर याद रखूंगी।




