मनोरंजन

मशहूर डांसर सपना चौधरी पर इस मामले में दर्ज हुवा केस

हरियाणा के गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस ने सपना चौधरी की गाड़ी के एक्सीडेंट वाले मामले में केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि केस कैंटर चालक की शिकायत पर दर्ज किया गया है, ज्ञात हो कि 25 दिसम्बर की रात को कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी। फॉर्चूनर कार के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दिल्ली के नंबर वाली ये गाड़ी सपना चौधरी के नाम है।

इस घटना के लिए सपना चौधरी का बयान सामने आया है कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं लेकिन अब कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button