राशिफल - अध्यात्म

25 June 2021 – क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 25 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 25 June 2021, Horoscope 25 June 2021: क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं कैसा होगा आज आपका दिन जानिए आज का राशिफल यहां जानते हैं। शुक्रवार 25 जून 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा।

आज का मेष राशिफल 25 जून 2021
आज आप का दिन सुखद रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत ठीक रहेगी। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ-दान आदि में खर्च कर सकते हैं। रूके हुए काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वाहन सावधान से चलाएं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। छात्रों का परिश्रम करना होगा।

आज का वृषभ राशिफल 25 जून 2021
आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा से फायदा होगा। उधार की रकम वसूल कर पाएंगे। आमदनी बढ़ाने के मौके मिलेंगे। रोजगार प्रयास सफल रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। लेन-देन में शीघ्रता न करें। पुराना रोग उभर सकता है। बाहर जाते समय सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आपको मुश्किल होगी। नया शुरू करने में जल्दबाजी न करें।

आज का मिथुन राशिफल 25 जून 2021
आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आज आप बेहद खुश रहेंगे। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। दफ्तर में आपकी की सराहना होगी। नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा। मित्रों की मदद कर सकेंगे। उत्साह रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य कर सकेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार करें। छात्र व युवा वर्ग को कामयाबी मिलेगी। पढ़ाई से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा।

आज का कर्क राशिफल 25 जून 2021
आज ज्यादा जोखिम न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। किसी अनजान घटना को लेकर भय बना रहेगा। फैसले लेने जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। अप्रिय खबर मिलेगी। किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक होगी।

आज का सिंह राशिफल 25 जून 2021
आज आपका कार्य लंबित रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ उलझन रहेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। आपको किसी की बात से परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।

आज का कन्या राशिफल 25 जून 2021
आज उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर आपको मुलाकात नए लोगों से हो सकती है।

आज का तुला राशिफल 25 जून 2021
आध्यात्मिकता की रूझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश करने का प्लान बनाएंगे। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। देर रात कर कार्य करने से बचें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। आज रिश्तेदारों के साथ मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल 25 जून 2021
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कर्ज संबंधी लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

आज का धनु राशिफल 25 जून 2021
वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका हैं। परिवार के साथ किसी पास की जगह घूमने जा सकते हैं। आज मित्रों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप अपनी बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी परेशानी से घबराने की जरूरत नहीं है। आपको लाभ होगा।

आज का मकर राशिफल 25 जून 2021
आज धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। विवादित स्थिति से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा खर्च करने से बचें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

आज का कुंभ राशिफल 25 जून 2021
आज आपको आर्थिक लाभ होगा। किसी मित्र से मुलाकात के बाद तनाव दूर होगा। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें। किसी भी अनजान की बात का भरोसा न करें। युवाओं को लाभ होगा। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। तबियत खराब होने की आशंका है। घर में संबंधियों का आगमन होगा। खुशखबरी मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम ले सकेंगे। काम पूरे होंगे।

आज का मीन राशिफल 25 जून 2021
मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार से जुड़ी समस्या दूर होगी।विरोधी हावी हो सकते हैं। कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से बचकर रहें। कारोबार ठीक रहेगा। किसी योजना में निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी काम को लेकर शीघ्रता न करें। कार्य को लेकर नई योजना बनेगी।

Related Articles

Back to top button