पलारी – साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती के हुआ आयोजन, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष ने दी बधाई – cgtop36.com

कुश अग्रवाल – आज नगर पंचायत पलारी में साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई गई। नगर साहू समाज के द्वारा महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला एवम पुरुष बच्चे बाजे गाजे के साथ भजन कीर्तन करते हुए पूरे नगर में भृमण किया।
इस अवसर पर साहू समाज के लोगो को छ ग शाशन के तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने भी माता कर्मा जयंती की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर छ ग के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिन शाशन द्वारा शाशकीय अवकाश की घोषणा कर के साहू समाज का मान बढ़ाया है।

वही नगर साहू समाज के अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि आराध्य मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ जीवन यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई।
माता कर्मा की जयंती कार्यक्रम में जिला साहू समाज के अध्यक्ष रोहित साहू समेत समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।




