झारखंड की राजधानी रांची में एक जवान ने अपने सीनियर अफसर की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. मौके पर दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक रांची के खेलगांव स्टेडियम में चुनाव ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों को ठहराया गया है. सोमवार को छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान विक्रम राजवाड़े ने अपने कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे पर गोली चला दी।
इसके बाद उसने अपने आपको भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं।




