छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, CRPF के कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर आएंगे गृहमंत्री


छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे । यह कार्यक्रम 19 मार्च को बस्तर में आयोजित किया जा रहा है। यहा केंद्रीय मंत्री की स्वागत एवं CRPF स्थापना दिवस की तैयारियां जोरो से चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमित शाह यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और उनकी बैठक भी लेंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इस बार अपना 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर स्थित हेड क्वाटर में मनाया जा रहा है। CRPF के समाहरो में शामिल होने के बाद अमित शाह प्रदेश के कई दिग्गज नेताओ से मिलेंगे और साथ विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीतियां भी तैयार करेंगे।

हालांकि, की ये अभी तक स्पष्ट नहीं हैं की वे बस्तर में आम सभा को संबोधित करेंगे या नहीं। साथ ही अभी तक उनके प्रवास को लेकर कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही किया गया है।

अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर कई अर्थ निकाले जा रहे है। साल 2023 में वे दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है की BJP चुनाव से पहले माहौल बना रही है। इस बार शाह राज्य के भाजपा नेताओ को राज्य में भाजपा की सरकार बनाने जीत का मंत्र देंगे।

इसके साथ ही बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों में जीत हासिल कर सरकार बनाने के लिए रास्ता आसान करने की योजना भी बनाएंगे। वे पूरे बस्तर में भाजपा के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा राज्य में टिकट वितरण के लिए भी मंथन कर सकते हैं।



Related Articles

Back to top button