जरा हटकेदेश विदेश

वीडियो – सरकारी स्कूल में कर रहे थे शिक्षक ऐसे नागिन डांस, शिक्षा अधिकारी ने ….

राजस्थान के जालोर के सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान नागिन डांस किया, जिसके लिए एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि ट्रेनिंग में ब्रेक के समय तीन शिक्षक को नाचते हुए देखा गया. उनमें से एक मास्टर ट्रेनर है, जिसे ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के लिए यहां भेजा गया था।

कथित वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को शिक्षकों में से एक को निलंबित कर दिया गया और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी ने एक राष्ट्रिय मीडिया को बताया कि ”हमने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है जिसने डांस करना शुरू किया था. अन्य दो लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकी उनकी अभी भर्ती हुई है और नियमों के बारे में नहीं जानते हैं।

उन्होंने कहा कि डांस करना बुरी बात नहीं है, लेकिन आचार संहिता का पालन होना चाहिए.” मामले में निलंबन आदेश पर विभाग के कुछ शिक्षकों ने कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि क्या कोई सरकारी कर्मचारी अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा समय नहीं बिता सकता? क्या यह ठीक नहीं है.” इस नागिन डांस का वीडियो यूट्यूब चैनल के यूजर एग्रीकल्चर एक्सपर्ट ने शेयर भी किया है। देखिये वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=pDivEE317w8&feature=emb_logo

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button