देश विदेश

पुतला ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर यहां आईं तो उन्हें भी साथ-साथ जला देंगे – कांग्रेसी विधायक

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना भाजपा के लिए घातक हुवा है। प्रज्ञा ठाकुर को पहले तो संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने रक्षा मंत्रालय की संसदीय समीति से निकाल दिया था और उसके बाद भाजपा ने उनके संसदीय दल की बैठक में जाने पर रोक लगा दी।

मप्र में ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान देते हुए कहा, ‘प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा-पूरा जला भी देंगे’ आपको बता दें कि बुधवार को ठाकुर के बयान से उस समय विवाद खड़ा हो गया है।

उन्होंने द्रमुक सदस्य ए राजा द्वारा नाथूराम गोडसे के अदालत के समक्ष महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में एक विवादित बयान दिया था। सदन में जब द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए’।

इधर साध्वी के बयान को तूल पकड़ता देख भाजपा ने इस साध्वी की बात से किनारा करते हुए कहा कि पार्टी उनके बयान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ठाकुर के बयान को निंदनीय बताते हुए उन्हें संसदीय समिति से हटाने की जानकारी दी।

बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए साध्वी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कभी-2 झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन मे भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button