देश विदेश

इस रेस्टोरेंट में मिलती है सनी लियोन और मिया खलीफा, दूर दूर से आते है लोग

दुनिया के हर शख्स को अच्छा खाना खाने का शौक होता है. कुछ लोग तो अपनी पसंद का खाना खाने के लिए हर गली मोहल्ले की खाक छानते फिरते हैं. भारत जितनी विविधताओं से भरा हुआ है, उतना ही अनोखा है यहां के लोगों का खाना. देश के कई हिस्से तो अपने खास डिश की वजह से ही जाने जाते हैं. अब, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले कुछ व्यंजनों के नामों की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल इस रेस्टोरोंट में कुछ पकवानों के नाम ऐसे रखे गए हैं, जो किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेंगे.रेस्टोरेंट की मेन्यू लिस्ट में लिखे इन व्यंजनों के नाम अब इंटरनेट की दुनिया में भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, क्योंकि इनके नाम सनी लियोन और मिया खलीफा के नाम पर रखे गए हैं. दिल्ली में वीर जी मलाई चाप वाले नाम के रेस्टोरेंट में मिलने वाली “सनी लियोन चाप” और “मिया खलीफा चाप” इन दिनों लोगों की पसंदीदा डिश बनी हुई है. यही वजह भी है कि अब चारों तरफ इनकी चर्चाएं हो रही है. इसके अलावा इस रेस्टोरेंट में “बेबी डॉल चाप” भी परोसी जाती है, जो फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के सनी लियोनी के एक गाने से प्रेरित है.

Related Articles

Back to top button