inh24छत्तीसगढ़

रात में घर से बाहर ठहरा पति तो पत्नी ने शक में रस्सी से बांधकर ऐसी की कुटाई की पुलिस वाले भी अवाक

बालोद जिले के डौंडी थाना इलाके में पत्नी को बिना बताए रात में मायके पक्ष के रिश्तेदार के घर ठहर गए पति की पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है जहां के ग्राम पंचायत ढेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम बरबट्टीपारा में रहने वाला 40 वर्षीय चतुर सिंह निषाद जब पुलिस के पास पत्नी के पिटाई करने की शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए।

Read Also – चिंगरापगार में पति पत्नी और साले ने मिलकर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

चतुर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह भूंजी मछली बेचने के लिए ग्राम काडे की तरफ वह गया था। रात होने पर अपने मामा ससुर के घर रुक गया। सुबह जब घर पहुंचा तो पत्नी उत्तरा बाई ने रात में क्यों दूसरे के घर रुके कहकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित के शरीर में कई हिस्सों पर चोट आई है। मामले की शिकायत पर डौंडी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने आरोपी पत्नी के विरुद्ध में 294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button