inh24छत्तीसगढ़

चिंगरापगार में पति पत्नी और साले ने मिलकर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के चिंगरापगार पर्यटन स्थल पर 30 दिसंबर को हुई धमतरी जिले की एक महिला की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

Read Also – प्रेमी संग मिल कर पत्नी ने पति की कर दी हत्या, गरियाबंद पुलिस ने सुलझाई घंटों में मामला

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि 30 दिसंबर को ममता साहू की मौत के मामले में आरोपी पुरुषोत्तम साहू, और पत्नी धनेश्वरी साहू और साला लक्ष्मण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि प्रेम संबंध को लेकर धमतरी निवासी ममता साहू आरोपी पुरूषोत्तम को ब्लैकमेल कर रही थी। ब्लैकमेल से परेशान होकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया।

Read Also – रायपुर – शादी का झांसा देकर युवती से लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, हुई गर्भवती तो किया शादी से इंकार, मामला दर्ज

उसने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर महिला की धारदार तेज हथियार से हत्या कर दी और शव पर सैनिटाइज छिड़ककर आग से जलाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button