छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के गर्भवती होने के बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नोहर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also – दुखद – पति ने भेजा तलाक का नोटिस तो डॉक्टर मां ने बेटे की ली जान फिर खुद भी कर ली आत्महत्या
पूरा मामला रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र का है. पंडरी थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि रायपुर निवासी 19 वर्षीय युवती के घर के पास धरसींवा मोहंदी के नोहर निषाद का आना जाना लगा रहता था. इसी के चलते करीब एक साल पहले दोनों के बीच संपर्क हुआ।

Read Also – सोशल मीडिया में भाभी को देवर भेजता था अश्लील मैसेज और गंदी गंदी फोटो, छात्रा को फर्जी एकाउंट से भी मैसेज
आरोपी नोहर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारिरिक संबंध बनाया. पीड़िता जब 7 महीने की गर्भवती हो गई, तब आरोपी नोहर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता रविवार को थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।




