Youth Cornerदेश विदेशविशेष

पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा आज, तालकटोरा स्टेडियम में करेंगे छात्रों से चर्चा

पीएम मोदी आज छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ करने जा रहे हैं. इसमें छात्र, शिक्षक, अभिभावक सभी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा पर चर्चा सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगी। कार्यक्रम में इस बार खास तौर पर दिव्यांग छात्रों को प्रधानमंत्री से अपने मन की बात कहने और सवाल पूछने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि परीक्षा पर चर्चा का यह तीसरा संस्करण है. इस कार्यक्रम में छात्रों के पास यह सुविधा होती है कि वे अपना सवाल सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं।

आपको बता दें कि कार्यक्रम इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि छात्र तनाव मुक्त होकर परीक्षा दे सकें, प्रधानमंत्री यहां दिव्यांग छात्रों से भी विशेष तौर पर चर्चा करेंगे. उन्हें यहां लाने और उनके बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार, दिव्यांग छात्रों ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्यादा रुचि ली है। निशंक ने बताया कि दिव्यांग छात्र सीधे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और ये छात्र प्रधानमंत्री के साथ सीधा संवाद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button