छग में माओवादियों का अब नया पैंतरा, ड्रोन उड़ाकर कैम्पों की निगरानी का अंदेशा
छत्तीसगढ़ में माओवादी नया पैंतरा आजमा रहे हैं। अब माओवादी सीआरपीएफ के कैंप के ऊपर ड्रोन का उपयोग कर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा की कैंपों में विस्फोटक गिराए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आपको बता दें कि अक्टूबर 2019 से बीजापुर सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के इन आंखों में सुरक्षाबलों के कैंपों और उसके आसपास माओवादियों द्वारा ड्रोन उड़ाने की घटनाएं सामने आई है। इसकी पुष्टि सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा की गई है। बीते शुक्रवार को पुश वाला केम के ऊपर ड्रोन जैसी आकृति नजर आई थी।
सीआरपीएफ ने रात में अपने ड्रोन से दिखाई दिए जाने वाले ड्रोन का पीछा करने की कोशिश भी की थी पर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वह गायब हो गया। सूचना है कि भाकपा माओवादी के गोलापल्ली एरिया कमांडर प्रकाश और तेलंगाना राज्य समिति के सचिव हरी भूषण के पास ड्रोन है।
सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने कहा है कि सभी कैंप प्रभारी और ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों से इस बात की जानकारी मांगी गई है और सभी को ड्रोन से सतर्क रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सुकमा स्थित एनटीआरओ के अफसरों से इसकी जानकारी भी मांगी गई है पर उन्होंने रात के समय ड्रोन उड़ने की घटना से इनकार किया है।



