देश विदेश

पतंजलि योगपीठ ने की IMA से नोटिस मिलने की पुष्टि, आचार्य बालकृष्ण बोले यह

पतंजलि योगपीठ और इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। आईएमए की ओर से भेजे गए मानहानि के नोटिस पर पतंजलि ने करारा जवाब देने की बात कही है। योगपीठ ने कहा है कि वह कानूनी तरीके से आईएमए की नोटिस का ‘करारा जवाब’ देगी। एक ई-मेल के जवाब में पतंजलि योगपीठ के महासचिव आचार्य बालकृष्ण ने इसकी पुष्टि की। बालकृष्ण ने कहा, ‘हम उन्हें उसी कानूनी रूप से करारा जवाब देंगे, जैसा कि हम अपनी महान मातृभूमि और मानवता की सेवा करते हुए जिस तरह से सब कुछ करते हैं।

Read Also – बलरामपुर – डीजे बंद कराने आये पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों ने की जमकर मारपीट, 16 गिरफ्तार

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ ने यह भी कहा कि पतंजलि सारी गतिविधियां वैज्ञानिक और सत्यता को ध्यान में रखकर करता है और वह किसी को भी ऋषियों और शास्त्रों के महान ज्ञान और विज्ञान की उपेक्षा, अनादर और अपमान नहीं करने दे सकता। आईएमए ने बुधवार को एलोपैथी और एलोपैथी पद्धति के डॉक्टरों के कथित अपमान वाली टिप्पणी के लिए रामदेव को 6 पन्ने का मानहानि नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर उनसे माफी मांगने को कहा था। ऐसा नहीं करने पर असोसिएशन ने योग गुरु से हर्जाने के तौर पर 1,000 करोड़ रुपये मांगने की बात कही थी।

Read Also – सरगुजा – हेड कांस्टेबल ने SDOP पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, स्पेशल डीजीपी आरके विज ने रिट्वीट कर कहा यह

आईएमए (उत्तराखंड) के सचिव अजय खन्ना द्वारा अपने वकील नीरज पांडे की ओर से भेजे गए नोटिस में रामदेव की टिप्पणी को लेकर उन पर एलोपैथी और इसके डॉक्टरों की साख को खराब करने का आरोप लगाया गया। आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र लिखकर टीकाकरण और कोविड-19 के उपचार के लिए सरकारी प्रोटोकॉल को चुनौती देने पर योग गुरु के खिलाफ राजद्रोह के आरोपों के तहत तत्काल मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।

छत्तीसगढ़ की और ताजातरीन खबरें पढ़ें
देश विदेश की और ताजातरीन खबरें पढ़ें
मनोरंजन की और ताजातरीन खबरें पढ़ें

लाइफस्टाइल की और ताजातरीन खबरें पढ़ें

और ताजातरीन खबरें पढ़ें

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 4 बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय

कोरोना काल में जरूर करें इन स्टेप्स को फॉलो तो रहेंगे स्वस्थ, जानें कैसी हो जीवनशैली

पत्नी ने सेक्स से किया इंकार तो गोली मार कर दी हत्या फिर तीन बच्चों को जिंदा फेंका नहर में

ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब क्रीम फंगस का मरीज आया सामने, मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अनगिनत हैं फायदे, आज ही उठा लें इस योजना का लाभ

सुहाना खान की बिकिनी तस्वीरों ने मचाया कोहराम, सोशल मीडिया में हो रहा जमकर वायरल

राइमा सेन की टॉपलेस फोटोज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, खुद पोस्ट कर कहा यह

Related Articles

Back to top button